
अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान के खिलाफ बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इन लोगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है।
बीएमसी के अनुसार, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान 25 दिसंबर को दुबई से मुंबई आए। एयरपोर्ट से होटल ताज लैंड्स एंड की बुकिंग होने की बात बताकर ये तीनों वहां से बाहर निकले। लेकिन होटल में क्वॉरंटीन होने की बजाय सीधे घर चले गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में करीब में एक सप्ताह तक जांच चली है और तीनों के बयान के बाद लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Home / Entertainment / Bollywood / अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान के खिलाफ FIR, कोरोना गाइडलाइंस की उड़ाई धज्जियां
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website