
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म जीरो के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है। जीरो के सेट पर ये दूसरी बार है जब आग लगने की घटना हुई है। इससे पहले भी फिल्म सिटी स्थित सेट पर एक बार शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। बताया जा रहा है कि गोरेगांव स्थित जीरो के सेट पर जिस वक्त आग लगी शाहरुख मौजूद थे।
बता दें कि जिस वक्त आग लगी तक शाहरुख खान शूिटंग कर रहे थे और बाकी क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। साढ़े चार बजे के करीब यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, एक लाइट के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशशि की जा रही है।
आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 4 गाडिय़ां को मशक्कत करनी पड़ी। किंग खान शाहरुख पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बता दें, अभिनेता शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में शाहरुख 40 साल के बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसने अभी तक शादी नहीं की है और शादी करने के लिए वो कई मैट्रिमोनियल वेबसाइट और मैरिज ब्यूरो की मदद ले रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website