
डिवाइन’ में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम दौरान एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी जिससे भगदड मच गई। क्रिसमस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद गोलीबारी करने वाला शख्स पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना गिरजाघर में रविवार तड़के चार बजे उस वक्त हुई जब 45 मिनट का ‘कोरल’ कार्यक्रम सम्पन्न ही हुआ था और लोग कार्यक्रम से जाने लगे थे। तभी गोली की आवाज के साथ लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी और लोग गिरजाघर के ‘एम्सटर्डम एवेन्यू’ से भागने लेगे।
कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अधिकारियों ने तुंरत जवाबी कार्रवाई की और बंदूकधारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस आयुक्त डरमॉट शीया और विभाग के प्रमुख टेरेंस मोनाहन घटनास्थल पहुंचे। गिरजाघर की प्रवक्ता लीजा शबर्ट ने ‘न्यूयार्क टाइम्स’ से कहा, ‘‘बहुत अच्छा माहौल था और अंत में इस व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हर कोई सदमे में है।
हमलावर कई लोगों को मार सकता था। यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे और उसने कम से कम 20 गोलियां चलाईं। यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां चलाई थीं या हवा में गोलियां दागी थीं।” गिरजाघर ने त्वरित कार्रवाई के लिए अपनी वेबसाइट पर अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website