सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान का होना बहुत जरूरी है। आजकल के लोग अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं खासकर लड़कियां। अधिकतर लड़कियां घंटों जिम में एक्सरसाइज करती हैं ताकि उनकी बॉडी फिट रहें। आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी फिटनेस के कारण काफी मशहूर है। हम बात कर रहे है रचेल डिलोन की।
23 वर्षीय रचेल डिलोन ऑस्ट्रेलिया में रहती है। वह फिटनेस और बिकिनी बॉडी के लिए काफी पॉपुलर हो रही है। कई लोग इनकी बिकिनी बॉडी के दीवाने हैं। कई लोग इनकी तरह अपनी बॉडी को फिट बनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि रचेल बिकनी वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है। यहीं नहीं, वह लोगों को ट्रेनिंग भी देती है। रचेल का कहना है कि इस तरह की बॉडी पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर आप फिट बॉडी पाना चाहते है तो अपनी सामान्य रूटीन को फॉलो करें।
अपनी बॉडी को लेकर रचेल का कहना है कि वह शुरू से ही अपनी बॉडी का खास ख्याल रखती थी। वह दिन में दो घंटे कार्डियो करती थी। रचेल कहती है कि उन्हें इस बारे में पहले अधिक जानकारी नहीं होती थी लेकिन उन्होंने काफी सर्च की। इंस्टाग्राम पर रचेल के काफी फोल्लोवेर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर लोगों को बिकिनी बॉडी बनाने के लिए टिप्स देती है। रचेल की फिटनेस को देखकर कई लोग अपनी बॉडी को फिट रखने के कोशिश कर रहे हैं।