Wednesday , November 19 2025 4:18 AM
Home / Entertainment / Bollywood / एक महीने तक विराट और अनुष्का को रहना होगा अलग, सामने आई ये वजह

एक महीने तक विराट और अनुष्का को रहना होगा अलग, सामने आई ये वजह


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से इंग्लैंड गए हैं, लगभग हर दिन खुद अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कभी रेल सफर, तो कभी सड़क किनारे सैर-सपाटा, दोनों पूरी तरह अपनी इस ट्रिप का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर अब उनके और उन दोनों के फैंस के लिए बुरी खबर है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी पत्नि और गर्लफ्रेंड से दूर रहेंगे। खबर को अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को वापस लौटने का निर्देश दे दिया गया है। क्योंकि खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों की तैयारी करनी है। और इनसे उनकी परफोर्मेंस में फर्क पड़ता है।
बोर्ड के इस फैसले बाद अब क्रिकेटरों की पत्नियों को वापस लौटने का निर्देश दे दिया गया है।