Monday , March 16 2026 9:57 PM
Home / News / अमरीका में पहली बार ये सिख महिला बनी मेयर

अमरीका में पहली बार ये सिख महिला बनी मेयर


न्यूयॉर्क: प्रीत देबाल को कैलिफोर्निया के यूबा शहर का मेयर चुना गया है और इसी के साथ वह अमरीका में इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली सिख महिला बन गई हैं।

कैलिफोर्निया सिटी काऊंसिल ने देबाल को नियुक्त किया है और वह 5 दिसम्बर को शपथ लेंगी। देशभर में कुछ और सिख मेयर भी हैं। रवि भल्ला को इस महीने की शुरूआत में न्यूजर्सी के होबोकेन का मेयर निर्वाचित किया गया है।