
इम्शा रहमान पाकिस्तान की लोकप्रिय टिक टॉकर हैं लेकिन हालिया समय में वह अपने वीडियो स्कैंडल के चलते चर्चा में है। वीडियो लीक के बाद इम्शा ने अपना सोशल अकाउंट बंद कर दिया है। इसकी वजह ये है कि उनके प्राइवेट वीडियो को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार इम्शा रहमान बीते कुछ समय से अपने देश ही नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह उनके एक कथित प्राइवेट वीडियो का ऑनलाइन लीक होना है। दावा किया जा रहा है कि जो वीडियो लीक हुआ है, उसमें इम्शा एक लड़के के साथ कमरे में हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद इम्शा रहमान ने अपना सोशल अकाउंट भी डिलीट कर लिया है। इस वीडियो लीक के बाद सोशल मीडिया पर इम्शा की कई दूसरी बातों के साथ कमाई की भी चर्चा जोर पकड़ रही है।
इम्शा रहमान की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इम्शा कुल संपत्ति करीब पांच लाख अमेरिकी डॉलर (करीब सवा चार करोड़ भारतीय रुपए, पाकिस्तान के करीब 14 करोड़ रुपए) है। इम्शा पाकिस्तान के ऐतिहासिक शहर लाहौर की रहने वाली हैं। उन्हें पाकिस्तान के सोशल मीडिया की प्रभावशाली हस्तियों में से एक माना जाता है। इम्शा काफी समय से टिकटॉक पर एक्टिव हैं और काफी पसंद भी की जाती हैं।
टिकटॉक और इंस्टा पर लाखों में फॉलोवर्स – इम्शा रहमान के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा तो टिकटॉक पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इम्शा को उनकी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की वजह से विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन भी मिल रहे थे। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वह अक्सर ब्यूटी, फैशन और भी कई तरह के वीडियो शेयर करती रही हैं। उनके फॉलोवर्स से उन्हें तारीफ भी मिलती रही है।
इम्शा की कथित वीडियो लीक के बाद कई तरह के दावे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो किसी ने डीपफेक वीडियो तैयार किया है। वहीं कई लोग इम्शा पर यह इल्जाम भी लगा रहे हैं कि पॉपुलरिटी के लिए उन्होंने जान-बूझकर अपना वीडियो वायरल किया है। कुछ लोग उनको इस पूरे मामले में एक पीड़ित लड़की भी मान रहे हैं।
इम्शा ने नहीं दिया अब तक कोई बयान – वीडियो वायरल होने के बाद इम्शा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इससे बचने के लिए उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट बंद करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। अभी उनका कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। ये भी साफ नहीं है कि वह सोशल मीडिया पर कब तक वापसी कर सकती हैं।
Home / News / पाकिस्तानी टिकटॉकर के प्राइवेट वीडियो को भूल जाइए, इम्शा रहमान की संपत्ति उड़ा देगी होश, खुलासे पर मचा घमासान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website