Tuesday , February 10 2026 8:54 AM
Home / Sports / French Open updates: सेरेना विलियम्स टूर्नामेंट से बाहर, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे मेदवेदेव

French Open updates: सेरेना विलियम्स टूर्नामेंट से बाहर, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे मेदवेदेव


सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना रविवार को टूट गया। 39 वर्षीय अमेरिकी टेनिस स्टार को कजाखस्तान की एलिना रिबांका ने 3-6, 5-7 से मात दी। इससे पहले विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज डेनियल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में मिली जीत से फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि स्विस स्टार रोजर फेडरर ने चौथे दौर से पहले हटने का फैसला किया। रूस के मेदवेदेव ने क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 6-1, 7-5 से शिकस्त दी और उनका सामना स्टेफानोस सिटसिपास से होगा।
पांचवें नंबर के खिलाड़ी सिटसिपास ने पाब्लो कारेनो बुस्टा को 6-3, 6-2, 7-5 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं के वर्ग में रूस की अनास्तासिया पावलियूचेंकोवा, स्लोवेनिया की तमारा जिदानसेक और पाउला बाडोसा भी अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। फेडरर ने तीसरे दौर में लगभग साढ़े तीन घंटे में मिली मुश्किल जीत के बाद खुद को उबरने का मौका देने के लिए इस ग्रैंडस्लैम से हटने का फैसला किया।