
लड़कियां खुद को सुंदर दिखाने के लिए हर तरह की कोशिश करती है। कुछ लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर तो कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स के बारे में बताने जा रहे है, जोकि आपके काम को आसान बना देंगे। इनकी मदद से आप बिना किसी नुकसान के खुद को खूबसूरत बना सकती है। इन आसान ब्यूटी हैक्स से आप खुद को और भी सुंदर दिखा सकती है। तो चलिए जानते है खूबसूरत को बढ़ाने वाले ऐसे ब्यूटी हैक्स, जोकि हर लड़की को पता होने चाहिए।
1. बेकिंग सोडा
पीले दांत आपके फर्स्ट इंप्रेशन को खराब कर देते है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की 2-3 बूंदें मिलाएं। रोजाना इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करने से दातों का पीलापन गायब हो जाएगा।
2. शहद का फेस पैक
शहद में मौजूद ऐंटिबैक्टिरियल गुण चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते है। रोजाना इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाने से आपके दाग-धब्बों और कील-मुंहासों से छुटकारा तो मिलेगा साथ ही इससे यह प्रॉब्लम दोबारा नहीं होगा।
3. चावल का पानी
बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप कई तरह के हेयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती है। इसकी बजाए आप शैंपू के बाद बालों पर 5 मिनट के लिए चावल का पानी लगाएं। इसके बाद सिर को ठंडे पानी से धोएं। इससे आपके बाल नेचुरल कंडीशन हो जाएंगे।
4. पेट्रोलियम जेली
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप रोजाना पेट्रोलियम जेली लगाएं। रोजाना चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने से आपकी चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आ जाएगी।
5. शेविंग
लड़कियां अनचाहें बालों से छुटकारा पाने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करती है, जिसके कारण त्वचा सख्त और रूखी हो जाती है। ऐसे में शेविंग से पहले हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बाल सॉफ्ट भी रहेंगे और कोई प्रॉब्लम भी नहीं होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website