
चेयर्स केवल बैठने या आराम फरमाने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि यदि इन्हें सही ढंग से यूज किया जाए और सही जगह पर रखा जाए तो ये आपके डेकोर को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स देगें जिसके अपनाकर आप अपने रूम को डिफेंरट लुक दे सकते है।
– डिफरेंट स्टाइल की चेयर्स, उनके कवर्स के कलर्स तथा उनके स्टैंड की डिफरेंट शेप से आप अपने डेकोर को मॉडर्न टच दे सकती हैं।
– डिफरेंट शेप की चेयर को आप कॉर्नर पीस की तरह भी यूज कर सकती हैं। इससे आपके रूम का वह कोना तो हाई लाइट होगा ही साथ ही चेयर की शेप भी अट्रैक्शन का कारण बनेगी।
– रॉयल लुक के लिए एंटीक चेयर यूज करें। बड़े आकार की, नक्काशी की हुई और रॉयल टच लिए हुए सिंगल चेयर पूरे रूम को रॉयल लुक देने के लिए काफी है। आप चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से चेयर्स की संख्या चूज कर सकती हैं।
– चेयर्स में सबसे जरूरी होता है उनका बैक जो किकंफर्टेबल होने के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी होना चाहिए।
– ओपन बैक चेयरर्स लाईट एवं मॉडर्न फील देती हैं जबकि सॉलिड बैक स्ट्रेंथ और प्रेजेंस का अहसास करवाती है।
– चेयर के कवर्स, कुशन्स और स्लिप कवर्स के कलर और फैब्रिक से भी डेकोर को अलग बनाया जा सकता है।
– सीटिंग अरेंजमेंट को मॉडर्न लुक देने के लिए मॉडर्न स्टाइल की वुडन चेयर्स को शामिल करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website