Monday , February 16 2026 10:39 AM
Home / Lifestyle / ताड़ासन में उठाने होते हैं हाथ, लंबी हाइट पाने के लिए ऐसे करें ये योग

ताड़ासन में उठाने होते हैं हाथ, लंबी हाइट पाने के लिए ऐसे करें ये योग

ताड़ासन (Tadasana or Mountain Pose) एक आसान योग है, जिसमें शरीर को मोड़ना-तोड़ना नहीं पड़ता। ताड़ासन एक जरूरी योगासन है, जिसे योगा रुटीन में शामिल करना चाहिए। ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहा जाता है, क्योंकि संस्कृत में ताड़ का मतलब पहाड़ होता है।
ताड़ासन योग बेशक दिखने में काफी आसान लगता हो, लेकिन यह काफी प्रभावी होता है। इस मुद्रा में विविधता लाकर इसके लक्ष्य और प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। इस आर्टिकल में ताड़ासन करने का सही तरीका और फायदे जानेंगे।
हाथ उठाकर होता है ताड़ासन
पैरों को थोड़ा खोलकर सीधे खड़े हो जाएं।
अब हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं।
ध्यान रखें कि दोनों हाथ आपके दोनों कानों के पास से गुजर रहे हों।
अब पैरों को उठाए बिना हाथों की उंगलियां और धड़ आसमान की तरफ खींचें।
इस खिंचाव के साथ सांस लेना ना भूलें।
खिंचाव को थोड़ी देर बनाए रखने की कोशिश करें।
अंत में धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
कितनी बार दोहराना चाहिए ताड़ासन?
ताड़ासन को एक दिन में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं। इससे शरीर में पर्याप्त खींचाव पैदा होगा, जो फायदेमंद होता है। हालांकि, ताड़ासन करते हुए कुछ गलतियां ना करें।
इन गलतियों से बचें – ताड़ासन करते हुए कूल्हों को आगे की तरफ ना धकेलें।
छाती को अंदर की तरफ ना समेटें।
कंधों को भी नीचे नहीं गिराना चाहिए।
ताड़ासन करते हुए सांस को रोकने की गलती ना करें।
इन तरीकों से भी कर सकते हैं ताड़ासन
ताड़ासन को कई विविधताओं के साथ किया जा सकता है। जैसे- पैरों को थोड़ा ज्यादा खोलकर करना
दीवार के सहारे ताड़ासन करना
कुर्सी पर बैठकर ताड़ासन करना
तेजी से हाइट बढ़ाता है ताड़ासन
योगा एक्सपर्ट के मुताबिक, ताड़ासन करने से कई फायदे (Benefits of tadasana yoga) मिलते हैं। जैसे-
बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ती है।
शरीर का पोस्चर सही होता है।
थकान दूर होती है और एनर्जी बढ़ती है।
मांसपेशियों को आराम मिलता है।
पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
रक्त प्रवाह सुधरता है।