
एक्टर अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के काफी करीब हैं। वह हर मौके पर हमेशा अपने पिता की रिस्पेक्ट करते नजर आते हैं। हाल ही में जब एक शो में किसी ने मजाक-मजाक में अमिताभ की बेइज्जती करने की कोशिश की तो अभिषेक काफी बुरा मान गए और नाराज होकर बीच में ही शो छोड़ दिया।
दरअसल, हाल ही में रितेश देशमुख, परितोष त्रिपाठी और कुशा कपिला के शो ‘केस तो बनता है’ का नया प्रोमो सामने आया है, जहां अभिषेक बच्चन बतौर गेस्ट पहुंचे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website