Saturday , January 31 2026 9:10 AM
Home / Entertainment / हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, नींद में ही चली गई जान

हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन, नींद में ही चली गई जान


साल 1960 के दशक में सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने वाले रॉबर्ट रेडफोर्ड 70 के दशक के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। उन्होंने ‘द कैंडिडेट’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मैन’ और ‘द वे वी वर’ जैसी फिल्मों में काम किया। वो अपनी फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीत चुके हैं।
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायेरक्टर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया। वो 89 साल के थे। उन्होंने बीते मंगलवार को यूटा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि ‘सनडांस’ के संस्थापक और स्वतंत्र सिनेमा के जनक की नींद में ही जान चली गई। रॉबर्ट ‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’, ‘द स्टिंग’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ और ‘ऑर्डिनरी पीपल’ जैसी फिल्मों के लिए फेमस थे। उन्होंने 1980 में आई उनकी फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।
प्रचारक सिंडी बर्गर ने एक बयान में कहा, ‘रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन उताह के पहाड़ों में स्थित उनके आवास पर हुआ। वह स्थान जिसे वह प्यार करते थे और जहां वह अपने प्रियजनों के बीच थे।’ बयान में रेडफोर्ड के निधन के कारण का उल्लेख नहीं किया गया।
रॉबर्ट की मौत से सदमे में इंडस्ट्री – रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन से इंडस्ट्री सदमे में है। हॉलीवुड स्टार्स लियोनार्डो डिकैप्रियो, रॉन हॉवर्ड से लेकर मेरिल स्ट्रीप तक ने सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया। बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक ने शोक जताया है।