
अर्जेंटीना से कोपा अमेरिका फुटबॉल की मेजबानी छिनने के बाद ब्राजील को टूर्नामेंट का नया मेजबान बनाया गया है। दक्षिण अमेरिका फुटबॉल संघ कॉनमेबोल ने सोमवार को यह घोषणा की। इससे पहले अर्जेंटीना में कोरोना के बढते मामलों के कारण उससे मेजबानी छीन ली गई। राष्ट्रपति इवान डुक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण कोलंबिया को भी 20 मई को सह मेजबानी से हटा दिया गया। संघ ने कहा कि टूर्नामेंट 13 जून से 10 जुलाई के बीच खेला जाएगा। ब्राजील गत चैम्पियन है जिसने 2019 में खिताब जीता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website