
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत बीते दिनों ऋतिक रोशन के साथ हुए विवाद काफी सुर्खियों में हैं। कंगना अपने कई इंटरव्यू में वो लगातार इस मसले पर खुलकर बात कर रही है। हाल ही में कंगना ने अपने इंटरव्यू में ऋतिक के साथ विवाद और ईमेल प्रकरण में कई खुलासे किए। अब कंगना का कहना है कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि उन्हें लगता है कि ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन को उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, कंगना ने कहा कि राकेश रोशन ने उनके और ऋतिक के बीच एक मीटिंग करवानी चाही थी लेकिन यह अभी तक हुई नहीं है। कंगना के अनुसार, “मैं अभी भी आमने-सामने आने और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए इस पर सीधे बात करने का इंतजार कर रही हूं और लेकिन वह (ऋतिक) भाग रहे हैं और मुझसे छुप रहे हैं।”
आगे वह कहती है- “उन्होंने (ऋतिक) और उनके पिता ने खुद को बेवकूफ साबित किया है। उन्हें मुझसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं दुनिया को बताऊंगी कि वास्तव में इस मामले में क्या हुआ। मामला खत्म नहीं हुआ है। वे कुछ भी साबित नहीं कर सके।”
Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक रोशन और पापा को मुझसे पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए: कंगना रणावत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website