
संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्टेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के बारे में तमाम तरह की बातें हुईं। लेकिन इसने महीनेभर में वर्ल्डवाइड करीब 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया। लोगों ने इसकी तारीफ और आलोचना दोनों की। कुछ को ये बहुत पसंद आई तो कुछ ने इसको खराब तक कहा। लेकिन कमाई के मामले में इसने 2023 के जाते-जाते झंडे गाड़ दिए। अब इस मूवी के बारे में गीतकार जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या हा है, आइए बताते हैं।
छत्रपति संभाजीनगर में 9वें अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोलते हुए जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों की सफलता पर चिंता व्यक्त की। ‘लोकसत्ता’ के मुताबिक, ‘एक हीरो की इमेज इस जागरूकता के साथ बनाई जानी चाहिए कि क्या सही है और कैसा होना चाहिए। आज के राइटर्स को सोचने की जरूरत है, क्योंकि उनमें भ्रम बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि समाज असमंजस में है। समाज यह तय नहीं करता कि क्या सही है और क्या गलत, बल्कि सिनेमा में इसका असर दिखता है। एक समय था जब गरीब अच्छे थे और अमीर बुरे थे। लेकिन आज, हमारे दिमाग में केवल एक ही विचार है, कौन बनेगा करोड़पति?’
रणबीर और तृप्ति के सीन पर जावेद अख्तर – गीतकार ने रणबीर और तृप्ति डिमरी के सीन का भी जिक्र किया। कहा, ‘अगर कोई ऐसी फिल्म है जिसमें कोई पुरुष किसी महिला से अपने जूते चाटने के लिए कहता है या कोई पुरुष कहता है कि महिला को थप्पड़ मारना ठीक है… और फिल्म सुपरहिट है, तो यह खतरनाक है।’
‘दर्शकों पर है ज्यादा जिम्मेदारी’ – जावेद अख्तर ने आगे कहा, ‘आजकल, मुझे लगता है कि फिल्ममेकर्स की तुलना में दर्शकों पर ज्यादा जिम्मेदारी है। दर्शकों को यह तय करना होगा कि उन्हें कौन-सी फिल्में पसंद हैं और कौन-सी नहीं। यह पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर है कि वो किसे रिजेक्ट करते हैं। गेंद फिलहाल दर्शकों के पाले में है। आज भी बहुत सारे फिल्ममेकर्स अच्छी फिल्में बना रहे हैं, लेकिन केवल कुछ ही। सिनेमा का भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय तक उनके साथ खड़े रहते हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / ‘अगर आदमी, महिला से अपने जूते चांटने को कहता है…’, जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ की सफलता को बताया खतरनाक, कही ये बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website