
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावना को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नमेंट ‘लॉजिस्टिक’ के हिसाब से दुस्वप्न साबित हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पहले ही कह चुका है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप कप आयोजन समय पर करना थोड़ा ‘अव्यावहारिक’ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस पर अभी फैसला करना है।
हसी को भी इस साल टूर्नमेंट के आयोजन की संभावना नहीं दिखती। हसी ने पोडकास्ट ‘हॉटस्पॉट’ में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं टी20 विश्व कप के बारे में थोड़ा डरा हुआ हूं और इसके पीछे कारण है कि मुझे लगता है कि एक टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए लाना ठीक है और उन्हें क्वॉरंटीन में रखना, सुरक्षित रखकर सीरीज की अच्छी तैयारी कराना ठीक है।’
ICC मीटिंग- T20 वर्ल्ड कप पर अंतिम फैसला, क्या बनेगी IPL की बात!
ICC की बुधवार को होने वाली बोर्ड सदस्यों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर गतिरोध दूर होने की उम्मीद है। इस बैठक में अगले चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है।
उन्होंने कहा, ‘लेकिन कई टीमों को लाना और उन्हें क्वॉरंटीन में रखकर तैयारी कराना और फिर देश में विभिन्न स्थलों तक ले जाना, मुझे लगता है कि यह सब ‘लॉजिस्टिक’ के लिहाज से दुस्वप्न ही होगा। हम जो सुन रहे हैं, उससे शायद टी20 विश्व कप को 2021 या फिर 2022 तक के लिए स्थगित किया जाना चाहिए।’ भारत को टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और हसी के अनुसार इसके योजना के अनुसार होने की संभावना है।
क्या वर्ल्ड कप से जुड़ा है आईपीएल का रास्ता?
टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर इस साल काफी दुविधाएं हैं। खबरों के मुताबिक आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल वर्ल्ड कप को टाल सकते हैं और इसी से उम्मीद पैदा हो रही है कि उस वक्त में बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करवा सकती है। आईपीएल को मार्च में होना था और कोविड-19 के चलते उसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि जब वर्ल्ड कप नहीं होगा तो आईपीएल पर कैसे सहमति बनेगी। क्या विदेशी खिलाड़ी बेफिक्र होकर भारत आ पाएंगे। अगर आईपीएल होता है तो कैसा होगा उसका प्रारूप। इन सभी सवालों पर चर्चा कर रहे हैं नवभारतटाइम्स के अरुण कुमार और नित्यानंद पाठक….
उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे में काफी सकारात्मक हूं कि यह होगा क्योंकि यहां केवल एक ही टीम आएगी और उन्हें एक जगह रखना आसान होगा।’ हसी ने कहा, ‘उदाहरण के तौर पर एडीलेड ओवल ने हाल में एक होटल बनाया है जो स्टेडियम से जुड़ा हुआ है इसलिए भारतीय टीम वहां अपना बेस बना सकती है, ट्रेनिंग कर सकती है और सीरीज की तैयारी कर सकती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website