कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है, जैसे उनका शरीर गिरा हुआ है। उनके अंदर जरा भी ताकत नहीं होती और हमेशा थकान परेशान करती है। ये सभी दिक्कतें बताती हैं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है। यह दिक्कत इंसोम्निया के कारण भी हो सकती है, जो कि काफी खतरनाक बीमारी है।
नींद पूरी नहीं होने पर क्या होता है? इंसोम्निया या किसी दूसरी वजह से नींद पूरी ना होने पर दिल की बीमारी, डायबिटीज, मेंटल डिसऑर्डर बन सकते हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक (ref.), इसकी वजह से दिनभर नींद आती है, थकान और चिड़चिड़ापन रहता है, दिमाग काम नहीं करता, रिएक्शन धीमी हो जाती हैं।
कद्दू के बीज – रात 8 बजे के बाद कद्दू के बीज खाने चाहिए। इन छोटे-छोटे बीजों में ट्राइप्टोफैन होता है जो अनियमित नींद को सही करता है। इनके अंदर जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम होने की वजह से कमजोरी दूर होती है।
केला – कई सारे हॉर्मोन नींद को कंट्रोल करते हैं। शोध बताते हैं कि इंसोम्निया दूर करने के लिए मेलाटोनिन का लेवल बैलेंस करने से फायदा मिलता है। यह काम केला करता है, इसमें पोटैशियम, फाइबर के अलावा इस हॉर्मोन को बढ़ाने की –
चेरी – विभिन्न शोध चेरी को सुपरफूड बताते हैं। यह दुनिया के सबसे फायदेमंद फलों में से एक है। इन्हें खाने से भी नींद दिलाने वाला ट्राइप्टोफैन बढ़ता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। यह ब्रेन इंफ्लामेशन को कम करता है। आप रात में थोड़ी चेरी खा सकते हैं।
डार्क चॉकलेट – तनाव और चिंता नींद न आने के प्रमुख कारण हैं। इनकी वजह से इंसान रातभर करवटें बदलता रहता है। मगर डॉर्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खाने से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसे मूड डिसऑर्डर से राहत पाने में मददगार देखा गया है। मगर इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।
ग्रीक योगर्ट – हड्डियों को मजबूत करने के लिए ग्रीक योगर्ट खाएं। यह दिमाग को रिलैक्स भी करती है। इसमें कैल्शियम, आंत के लिए फायदेमंद तत्व, प्रोटीन आदि पोषण होता है।
Home / Lifestyle / शरीर गिरना या लेटने का मन करना है इस चीज की शुरुआत, रात 8 बजे के बाद खाएं ये छोटू सा बीज