
अपने इश्कमिजाज नेचर के लिए बदनाम पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर व पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान पाकिस्तान चुनाव में प्रधानमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदार हैं। चंद घंटों के बाद इमरान की किस्मत का फैसला हो जाएगा और पता चल जाएगा की सत्ता पर उनका कब्जा होगा या किसी औऱ का। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान शुरू से ही अपने अफेयर और रिश्तों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहे। 65 साल के इमरान खान की प्रेमिकाओं की लिस्ट लंबी है जिसमें पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो भी शामिल रही हैं।
इमरान के काफी करीब थीं बेनजीर भुट्टो
पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो जब 21 साल की थीं तो वह इमरान खान के काफी करीब थीं। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में छात्र जीवन के दौरान दोनों का लंबा अफेयर रहा लेकिन कुछ वजहों से यह रिश्ता निकाह में नहीं बदल सका। इमरान की बायॉग्रफी में इस रिश्ते का जिक्र भी है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जीनत अमान से भी इमरान के रिश्ते की खबरें चलीं थीं। पाकिस्तान ने 70-80 के दशक में भारत का दौरा किया था और तब दोनों के बीच रोमांस की चर्चा जोरों पर रहीं। हालांकि यह प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका था
जैमिमा खान से हुई पहली शादी
इमरान खान की पहली शादी जैमिमा खान से हुई। इनका असल नाम जैमिमा गोल्ड स्मिथ था। वह ब्रिटेन के करोड़पति व्यवसायी की बेटी थीं। जैमिमा से इमरान की पहली शादी लंबे लव अफेयर के बाद हुई। इसके बावजूद दोनों की शादी ज्यादा दिन तक टिक न सकी। 2004 में दोनों का रिश्ता टूट गया। जैमिमा से इमरान के दो बच्चे भी हैं। एक सुलेमान और दूसरा कासिम। बता दें कि जैमिमा से शादी के वक्त इमरान की उम्र 42 साल थी और जैमिमा की सिर्फ 21 साल।
रेहम से निकाह पड़ा भारी
इमरान खान की पहली शादी टूटी तो लोगों को लगा कि अब वो अकेले हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। कुछ समय बाद इन्होंने अपनी दूसरी शादी का प्लान बनाया और रेहम खान का हाथ थाम लिया। रेहाम ओर इमरान के बीच उम्र में 19 साल का फर्क था। रेहाम पेशे से पत्रकार थीं। 2015 में दोनों की शादी हुई, लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं टिकी। शादी के महज 10 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया। गौरतलब है कि रेहम से निकाह इमरान को बहुत भारी पड़ा क्योंकि हाल ही रेहम खान द्वारा लिखी किताब में इमरान की निजी जिंदगी को लेकर जमकर बखिए उधड़े गए हैं। रेहम ने अपनी किताब में जहां इमरान पर समलैंगिक होने का खुलासा किया है व हीं भारत में उनके 5 बच्चे होने का भी राज खोला है।
सीता व्हाइट से भी संबंध
इमरान का संबंध सीता व्हाइट से भी था। सीता ने जून, 1992 में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है। इमरान ने पहले इसे अपनी बच्ची मानने से इंकार कर दिया था, फिर 1997 में पितृत्व टेस्ट में उनके इस बच्ची का पिता होने की पुष्टि हुई थी। आगे चलकर सीता की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इमरान ने ताइरियन को अपना लिया। PunjabKesariतीसरी बीवी है आध्यात्मिक गुरु
इमरान खान की तीसरी शादी बुशरा मानेका से पूरे रीति-रिवाज के साथ 18जनवरी 2018 को हुई। बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मनेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। इमरान खान और बुशका मानेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान हुई। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। जहां इमरान खान चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website