Friday , August 8 2025 4:04 AM
Home / Off- Beat / 18 महीनों में इस कपल ने कम किया 181 किलो वजन, जानिये इनकी वेट लॉस जर्नी

18 महीनों में इस कपल ने कम किया 181 किलो वजन, जानिये इनकी वेट लॉस जर्नी


कुछ लोग केवल समय सोचने में व्यर्थ कर देंगे कि वजन बढ़ा हुआ है तो थोड़ा वर्कआउट कर कम कर लेंगे लेकिन वह दिन वास्तव में आता नहीं है। लेकिन एक कपल ने ठान लिया तो एक साल में अपने शरीर का जो कायाकल्प किया उसके देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
लेक्सी रीड और उनने पति डैनी ने जो कमाल किया है उसके बारे में तो सपने में भी कोई नहीं सोच सकता है।
लेक्सी और डैनी ने मिलकर केवल दो साल में अपना 181 किलो कम किया है। उनकी वेट लॉस जर्नी 2016 में न्यू ईयर रिसॉल्यूशन के साथ शुरू हुई थी। 1 जनवरी, 2016 को डैनी 127 किलो और लैक्सी 220 किलो की थी।
लेक्सी के मुताबिक वे इस वजन के साथ जो जिंदगी जी रहे थे, उससे परेशान हो गए थे। इसलिए उन्होंने अपने रूटीन में बदलाव किया, जिम पहुंचे और हेल्दी इटिंग का फंडा अपनाया।
डैनी का अब वजन 86 किलो है और लेक्सी अब 81 किलो की हो गई है। उन्होंने अपनी हर जर्नी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रहने वाले हैं। ये कपल सप्ताह में 5-6 दिन जिम जाते थे। फास्ट फूड की तरफ तो देखना ही बंद कर दिया था।
वे कहते हैं कि हम उस वजन के साथ भी एक-दूसरे को अपनाते थे और आज भी। इस वेट लॉस जर्नी ने हमारे प्यार को और गहरा किया है।