
एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म पीरियड्स पर बनी है। बॉलीवुड के कई स्टार इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे है। हाल में ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी इसके बारे में अपनी राय दी।
तापसी ने कहा कि हर लड़की पीरियड्स को फेस करती है और यह एक नैचुरल प्रोसेस है। अक्सर लोग इस बात को दूसरों के सामने कहने से कतराते है लेकिन इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इन दिनों में अक्सर महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन मार्किट में इसके लिए कई दवाइयां भी उपलब्ध है। तापसी ने कहा कि मैंने कभी पीरियड्स की वजह से शूटिंग कैंसिल नहीं की। परेशानी होने पर मैं दवाई लेती है।
उन्होंने बताया कि फिल्म की प्रमोशन के दौरान वह कई कॉलेज और स्कूलों में गई है जहां उन्होंने इस मुद्दे पर लड़कियों से बात की। ज्यादातर लड़कियों को इसके बारे में नहीं पता था। तापसी ने यह भी कहा कि लड़कों को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वह लड़कियों का दर्द समझ सकें ना कि मजाक उड़ाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website