अल कायदा से जुड़े संगठन नुसरत अल इस्लाम वल मुस्लिमीन ने बुर्किना फासो के बारसालोघो में हुए इस घातक हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला शनिवार को काया के रणनीतिक शहर से 40 किमी उत्तर में बार्सालोघो क्षेत्र में हुआ। इस हमले ने इलाके में तबाही मचा दी है।
पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक भीषण हमले में 200 लोग मारे गए हैं और कम से कम 140 घायल हो गए। मध्य बुक्रिन फासों के बार्सालोघो क्षेत्र में यह हमला शनिवार को हुआ, जब लोग सेना की चौकी के चारो ओर खाई खोद रहे थे। ये क्षेत्र देश की राजधानी औगाडौगू की सुरक्षा में तैनात सेना की आखिरी स्टैंडिंग टुकड़ी का ठिकाना है। आतंकी सगंठन अल कायदा से जुड़े गुट जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। करीब 64 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले बुर्किना फासो में कई विद्रोही गुट बीते दो कुछ वर्षों से देश के सैन्य शासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। ये गुट लोग सेना के साथ-साथ गुट लगातार आम लोगों पर भी हमले कर रहे हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा चौकियों के इर्ग-गिर्द खाई खोद रहे लोगों पर अचानक इस गुट के लड़ाकों ने अंधाधुंछ गोलियां चला दीं। हमले के बाद लड़ाके सेना के हथियार और सैन्य एम्बुलेंस भी साथ गए। जेएनआईएम ने हमले के बाद के भयानक वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की लाशों को खाईयों के अंदर पड़े देखा जा सकता है। ये लोग सेना की सुरक्षा के लिए इन खाईयों को खोद रहे थे। गोलियां लगने के बाद सैकड़ों लोग इनमें ही गिरे और उनकी जान चली गई। घायलों को करीब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या को देखते हुए काया से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को बुलाया है।
सेना को पहले से थी हमले की जानकारी – रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्किना फासो सेना को शुक्रवार को पता था कि उनके अड्डे पर हमला होने वाला है। ऐसे में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों क खाई खोदने के लिए बुलाया था। बुर्किना फासो की सेना को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है और वह लगातार अल कायदा से जुड़े सशस्त्र समूहों के हाथों अपने क्षेत्र से नियंत्रण खो रही है।
Home / News / दुनिया के इस मुस्लिम देश में अल कायदा से जुड़े गुट ने की 200 लोगों की हत्या, अंधाधुंध गोलियां बरसाकर लगा दिया लाशों का ढेर