भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ा। 2008 के मुंबई हमलों और पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर घेरते हुए, भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद की पनाहगाह बताया।
आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जमकर धोया है। भारत ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। इस दौरान 2008 के मुंबई हमलों और पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या समेत दशकों से चले आ रहे आतंकवादी हमलों पर इस्लामाबाद का आतंकी चेहरा बेनकाब किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा के दौरान पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी।
हरीश ने नागरिकों, मानवीय कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों के लिए उभरते खतरों से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही जवाबदेही तंत्र को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘मैं कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं।’
आतंकवाद पर खोली पाकिस्तान की पोल – हरीश ने कहा कि भारत ने दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है। इसमें मुंबई शहर पर हुए 26/11 के भयानक हमले से लेकर अप्रैल 2025 में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है। उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तानी आतंकवाद के शिकार मुख्य रूप से नागरिक रहे हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य हमारी समृद्धि, प्रगति और मनोबल पर हमला करना रहा है। ऐसे देश के लिए नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा में भाग लेना भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है।’
Home / News / भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर धोया, दुनिया के सामने बेनकाब किया आतंकी चेहरा, पहलगाम पर खोली पोल