Monday , June 30 2025 10:50 AM
Home / Business & Tech / दुबई में भी भारत का दबदबा, अब इस देसी ऐप से कर पाएंगे UPI Payment

दुबई में भी भारत का दबदबा, अब इस देसी ऐप से कर पाएंगे UPI Payment


भारत की लीडिंग डिजिटल पेमेंट सर्विस फोनपे ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। भारत ने हाल ही में यूपीआई पेमेंट को इंटरनेशनल मार्केट तक बढ़ाने का फैसला किया था। अब इसी क्रम में फोनपे ने दुबई में अपना बिजनेस बढ़ा दिया है। अब आप UAE में आसानी से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इसको लेकर फोनपे ने दुबई के लीडिंग बैंक Mashreq के साथ पार्टनरशिप भी की है। अगर आप दुबई घूमने जा रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, इससे सीधा पेमेंट हो जाएगी।
फोनपे के इंटरनेट पेमेंट सीईओ रितेश राय ने इस खास मौके पर कहा कि इस पार्टनरशिप के साथ कस्टमर आसानी से विदेश में पेमेंट कर पाएंगे। इन दिनों कई लोग दुबई घूमने जाते हैं, अब उन्हें इससे काफी मदद मिलने वाली है। इसके लिए NEOPAY टर्मिनल का यूज किया गया है। दुबई की कई रिटेल शॉप्स पर NEOPAY का एक्सेस है। एंटरटेनमेंट वैन्यू समेत कई खास जगहों पर आपको ये पेमेंट मोड नजर आता है।
यानी पेमेंट करने के लिए आपको कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं है। आपको सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा और किसी पर भी आसानी से पेमेंट हो जाएगी।