दुबई: ईरान के अधिकारियों ने ईरानी मूल के एक अमेरिकी नागरिक को 2.6 मिलियन डालर की घोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। विधि विभाग के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।विधि विभाग की वेबसाइट मिजान में प्रवक्ता घोलाक हुसैन मोहसेनी ईजी ने बताया ईरान और अमेरिका की दोहरी नागरिकता प्राप्त व्यक्ति को हाल ही में गिरफ्तार किया गया।
उस पर कई ईरानी नागरिकों के साथ पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मोहसेनी ईजी ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उस पर 100 बिलियन रियाल (2.6 मिलयन डालर) की धोखाधड़ी करने का आरोप है।