
‘क्या इससे ज्यादा पाखंडी कोई कंपनी है?’ ऐसा कहना है दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का दिग्गज टेक कंपनी Anthropic के बारे में। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर के पोस्ट को रीपोस्ट कर ये बात कही और Anthropic को ईरान युद्ध में हिस्सेदार बताते हुए निशाने पर लिया। मस्क Holly Elmore नाम के अकाउंट द्वारा किए गए पोस्ट पर अपनी बात रख रहे थे। Holly Elmore ने अपने पोस्ट में Anthropic के कर्मचारियों से कंपनी को छोड़ने की अपील की है।
उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक का Claude AI मॉडल पेंटागन के Maven सॉफ्टवेयर के साथ लिंक्ड है, जिसका इस्तेमाल ईरान में सैन्य ठिकानों की पहचान करने के लिए किया गया। पोस्ट में दावा किया गया है कि इसी एआई तकनीक की मदद से एक स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा बच्चियों की जान चली गई। Elmore ने पोस्ट में इसके लिए Anthropic को बराबर का जिम्मेदार माना है।
Elmore नाम की एक यूजर ने X पर Anthropic के खिलाफ लिखा हैकि पेंटागन ने Claude AI का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों में किया है, जिसमें लगभग 160 ईरानी स्कूली छात्राएं मारी गईं। इसके चलते Elmore ने Anthropic कंपनी के कर्मचारियों से अपील की है कि वे लोग कंपनी को छोड़ दें। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक हॉली एल्मोर PauseAIUS की कार्यकारी निदेशक और ‘इवोल्यूशनरी बायोलॉजी’ में पीएचडी धारक हैं, जो AI के खतरों को रोकने और जागरूक करने के लिए काम करती हैं।
एलन मस्क ने क्यों लिया निशाने पर- Holly Elmore के पोस्ट को एलन मस्क ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि ‘क्या इससे ज्यादा पाखंडी कोई कंपनी है?’ मस्क Anthropic के पेंटागन सरकार के साथ हुए हालिया विवाद को लेकर लिख रहे थे। इस विवाद में निकल कर सामने आया है कि Anthropic नहीं चाहता कि अमेरिकी सरकार AI का इस्तेमाल लोगों की निगरानी करने या अपनी मर्जी से चलने वाले हथियार बनाने के लिए करे। ऐसे में Holly Elmore के आरोपों के हवाले से मस्क ने Anthropic को निशाने पर लिया।
क्या कहते हैं जानकार? – रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Holly Elmore की ये बात सच है कि ईरान पर हमलों के लिए पेंटागन ने Anthropic के ClaudeAI का इस्तेमाल किया। हालांकि ऐसा नहीं लगता कि वे पूरे घटनाक्रम से अप-टू-डेट हैं। असल में पेंटागन ने ईरान हमलों में Claude AI का इस्तेमाल ट्रंप द्वारा Anthropic पर बैन लगाए जाने के बाद किया था।
इसके अलावा कंपनी के भी पेंटागन के साथ AI के इस्तेमाल को लेकर मतभेद थे। जिसके बाद ट्रंप द्वारा Anthropic को देश के लिए खतरा बताते हुए बैन कर दिया गया था। ऐसे में देखा जाए, तो ईरान युद्ध में Claude AI का इस्तेमाल बैन के बाद किया गया।
Home / Business & Tech / ‘क्या इससे ज्यादा पाखंडी कोई कंपनी है?’, ईरान युद्ध पर एलन मस्क ने क्यों लिया Claude AI को निशाने पर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website