
ईशान खट्टर पहली बार उस लड़की के साथ दिखे हैं जिन्हें उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। अक्सर प्रफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले ईशान का एक लेटेस्ट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ दिख रहे हैं। लंबे वक्त से उनकी इस कथित गर्लफ्रेंड की चर्चा तो हो रही थी लेकिन अब तक कोई झलक सामने नहीं आी थी।
बीती रात ईशान खट्टर का ऐसा ही एक वीडियो सामने आ गया है जिसे देखकर लोग मान रहे हैं कि यही हैं वो जिसके साथ इन दिनों ईशान अफेयर में हैं। ईशान चांदनी के साथ डिनर डेट पर पहुंचे थे जहां कैमरे में दोनों बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कैप्चर हुए। दरअस ईशान अब तक उन्हें लाइमलाइट से दूर रखकर चल रहे थे।
चांदनी का हाथ थामे हुए दिखे ईशान खट्टर – इस बार ये संभव नहीं था क्योंकि वह चारों तरफ से पपराजियों से घिर चुके थे। ईशान चांदनी के साथ जैसे ही डिनर करके बाहर निकले सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। हालांकि, ईशान ने इस मौके को बेहद शानदार तरीके से हैंडल किया और चांदनी का हाथ थामे कैमरे के सामने लेकर आए। ये नजारा कुछ ऐसा ही था जैसा ऋतिक रोशन पहली बार सबा आजाद के साथ कैमरे के सामने दिखे थे।
ईशान ने उन्हें हाथ थामकर कार में बिठाया – पहले तो ईशान चांदनी का हाथ थामे हुए उन्हें कार के अंदर बिठाया और फिर थोड़ा अलग जाकर पपराजी को अलग से पोज दिए। इसके बाद वह कार की दूसरी तरफ से घूमकर चांदनी के पास वाली सीट पर जाकर बैठे। ईशान को इस लड़की के साथ देखकर उनके फैन्स बेहद खुश हैं। कई लोग जानना भी चाह रहे हैं कि ये लड़की है कौन। आइए जानते हैं कौन हैं चांदनी।
एक मलेशियाई मॉडल हैं चांदनी – चांदनी मलेशिया की मॉडल हैं। इससे पहले भी वह ईशान के साथ कई बार दिखी हैं लेकिन कभी उनका चेहरा कैमरे में कैद न हो सका था। चांदनी कैमरे के सामने काफी शर्माती हुईं दिखीं और इस दौरान ईशान भी चांदनी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website