Thursday , February 19 2026 3:14 AM
Home / Entertainment / Bollywood / इशिता राज ने दिखाई अपनी लॉकडाउन लाइफ की झलक

इशिता राज ने दिखाई अपनी लॉकडाउन लाइफ की झलक


कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। इससे कुछ लोगों की लाइफ स्टाइल में न चाहते हुए भी ठहराव सा आ गया है। हमारी बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों को अपनी व्यस्त और चका-चौंघ भरी लाइफ से निकलकर अपने परिवारजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का, खुद का ख्याल रखने का समय मिल गया है। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें जो हम समय के आभाव में नहीं कर पाते हैं, तो यह समय है ,अपनी अधूरी हॉबीस को पूरा करने का।
हमारी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने इस लॉकडाउन पीरियड को यादगार बनाने का तरीका ढूंढ लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज ने कुछ अलग करने की कोशिश की। हाल ही में ,उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तस्वीरें साझा की हैं जहां हम उन्हें पेंटिंग करते हुए देख सकते हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘हर किसी के पास कुछ तो ऐसा होता ही है, जो वह समय के अभाव या वर्क कमिटमेंट होने के कारण नहीं कर पाता है। मैं कहना चाहूंगी कि मेरी इच्छा थी की मैं अच्छी तरह से गाना गा सकूं , पेंटिंग कर सकूं तथा किसी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट को बेहतरी से बजा सकूं। परन्तु मैं नहीं कर सकी, क्योंकि मेरे पास पर्याप्त समय ही नहीं था। तो अब मैंने सोचा कि ऐसा कुछ करुं जो मैंने कभी नहीं किया। एक शौकिया तौर पर! इस लॉकडाउन में हर दिन की गिनती करते हुए उस चीज को करने का प्रयास करें जिसको आप करना तो चाहते थे, लेकिन आपके पास समय नहीं था!’
इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर
इशिता राज को बहुत जल्द ‘हिडन’ नामक शार्ट फिल्म में देखा जाएगा जो एक एक्शन-थ्रिलर है। उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में सनी सिंह के साथ देखा गया था, और जल्द ही वो लव रंजन और टी-सीरीज की फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।