
लंदन: खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस) ने लंदन में संसद के समीप कल हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। अमाक न्यूज एजेंसी ने आज यह जानकारी दी।
ब्रिटेन पुलिस ने इस हमले के संबंध में छह विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाकर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में पांच लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हुए हैं। देश के आतंकवाद-निरोधक दस्ते के एक उच्चाधिकारी मार्क रोवले ने आज लंदन स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं को बताया,हमने सात ठिकानों पर छापे मारे हैं तथा 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बर्मिंघम और देश के अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website