
लॉस एंजेलिस। जेसिका अल्बा संग तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे फिल्म निर्माता कैश वारेन ने कहा है कि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी की खूबसूरती से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें उनके साथ जागना पसंद है।
वारेन ने वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ को बताया, ‘‘मैं हमेशा उनकी खूबसूरती से प्रभावित रहता हूं। मुझे लगता है कि वह अब भी बेहतरीन दिखती हैं और वह हॉट मॉम हैं। मुझे उनके साथ जागना पसंद है।’’
उन्होंने बताया कि वह उनसे इतने प्रभावित हैं कि वह जो चाहें कर सकती हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा असाधारण रूप से मल्टीटास्क लगती हैं। जल्द ही अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाने जा रहे इस जोड़े को दो बेटियां हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website