Sunday , February 22 2026 10:12 AM
Home / Entertainment / Bollywood / गरम मसाला 2’ के सीक्वल में काम करना चाहते हैं जॉन अब्राहम

गरम मसाला 2’ के सीक्वल में काम करना चाहते हैं जॉन अब्राहम


बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम सुपरहिट फिल्म गरम मसाला के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म गरम मसाला बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। जॉन और अक्षय उस शानदार सफलता को एक बार फिर एक साथ दोहराना चाहते हैं और‘गरम मसाला 2’बनाना चाहते हैं। पहले भी कई बार‘गरम मसाला’के अगले भाग को बनाने की बात की गई है लेकिन बात नहीं बन सकी ।

जॉन अब्राहम ने ‘गरम मसाला 2’ के बारे में पूछे जाने पर कहा, मैं सचमुच खूब कॉमेडी करना चाहता हूं। मुझे लोगों को हंसाना है। सच कहूं तो हाल ही में मैंने अपनी फिल्म गरम मसाला देखी और फिल्म देखने के तुरंत बाद मस्ती वाले मूड में अक्षय कुमार को फोन करके बोला कि गुरुजी गरम मसाला 2 करते हैं। जवाब में उन्होंने भी मस्ती वाले अंदाज में कहा कि हां करते हैं। मैं और अक्षय साथ में काम करना चाहते हैं। अक्की तो हॉउसफुल 4 में कॉमेडी कर ही रहे हैं लेकिन मैं भी कॉमेडी करना चाहता हूं। आशा करता हूं कि जल्द ही मैं अक्षय के साथ कोई कॉमेडी फिल्म करूंगा। शायद हम जल्द ही घोषणा भी कर दें। मेरे हिसाब से कॉमेडी सबसे मुश्किल काम होता है। मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं लोगों को हंसाना सबसे कठिन काम होता है।‘

जॉन ने कहा, यदि अक्षय और मेरी बातचीत, डेट्स और बाकी चीजें सही बैठ गईं… तो जल्द ही मेरी चाहत पूरी हो जाएगी। जब मैं और अक्षय साथ होते हैं तब बहुत मजा आता है। हम कई बार सिचुएशनल कॉमेडी के सीन क्रिएट कर देते हैं। हॉउसफुल 2 के समय एक वाटर फॉल वाला सीन था जो हमने मिलकर अचानक किया था। कॉमेडी हर समय प्लान करके नहीं की जाती कुछ कॉमेडी के सीन अचानक होते हैं और वही सबसे मजेदार भी लगते हैं।