
अभिनेता से राजनेता बने तमिल एक्टर कमल हासन ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज़ कर दिया है। हासन ने बुधवार को तमिलनाडु के मदुरई में अपनी पार्टी के आधिकारिक नाम की घोषणा की। हासन की पार्टी का नाम- मक्कल नीदि मय्यम होगा. इसका मतलब है- People’s Justice Centre यानी जनता न्याय केंद्र। इसके साथ ही पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है।
पार्टी के नाम की घोषणा से कुछ पल पहले हासन ने कहा, ‘मैं आपका नेता नहीं… आपका जरिया हूं… इस सभा में सब नेता हैं।’ पार्टी के एलान के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती भी मौजूद थे।
हासन के पार्टी के नाम की घोषणा से ठीक पहले इसके झंडे का अनावरण किया गया। सफेद रंग के झंडे पर आपस में गोलाई में गुंथे छह हाथ बने हैं। तीन हाथ लाल और तीन सफेद रंग के हैं। इसके बीच एक सितारा बना है। हासन ने कहा कि पार्टी का गठन जनता के शासन की दिशा में पहला कदम है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website