Thursday , March 12 2026 2:57 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘इंडियन 2’ में 90 साल के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे कमल हासन

‘इंडियन 2’ में 90 साल के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे कमल हासन


दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन एक बार फिर से काफी चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 की शूटिंग में बिजी हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म में वह 90 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
फिल्म में वह कुछ दमदार एक्शन सीक्वेंस भी करेंगे। स्टंट कोरियोग्राफर पीटर हीन ने कमल हासन के रोल के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते, कमल सर सारे एक्शन सीक्वेंस को खुद करना चाहते हैं, वे इन सीन्स को जीवंत करना चाहते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज भी एक 90 साल के शख्स का किरदार प्ले करने के लिए परफेक्ट है।
गौरतलब है कि वर्ष 1996 में रिलीज हुई फिल्म इंडियन में कमल हासन ने 80 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था।