
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती है। करीना कपूर को प्रेग्नेंसी और तैमूर की परवरिश के चलते लम्बें समय तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा और अब जब वीरे दी वेडिंग से उनकी वापसी हो गई है। खबरों की मानें तो उनकी अगली फिल्म में अक्षय कुमार हीरो होंगे। करीना अब दूसरी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। करीना कपूर अब करण जौहर के बैनर पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा होंगी।
अब इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार भी जुड़ गए हैं। फिल्म में वो करीना कपूर के पति का रोल निभाएंगे। अक्षय को फिल्म की कहानी पसंद आई है और जल्द ही वो इस फिल्म को लॉक करेंगे। ये अक्षय और करीना की नौ साल बाद वापसी होगी। आखिरी बार दोनों ने कमबख्त इश्क में काम किया था, हालांकि उसके बाद करीना ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों गब्बर इका बैक और ब्रदर्स में आइटम सांग किया था। ये फिल्म इस साल नवम्बर में शुरू होगी। फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान के असिस्टेंट राज मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए करीना को एक माँ के रोल में चुना गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website