
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने ‘पिंच’ नाम से नया चैट शो शुरू किया है। इस शो में वो सेलिब्रिटिज को बुलाते हैं और अपने बारे में गैर-जरूरी ट्वीट्स या इंस्टाग्राम कॉमेंट्स को पढ़ते हैं।
दरअसल, इस शो का फॉर्मेट ही यही है कि सोशल मीडिया पर जब कुछ लोग स्टार्स को भद्दे कमेंट और सवाल करते हैं तो उन स्टार्स को कैसा लगता है? वहीं, अब इस शो में कैटरीना कैफ भी हिस्सा लेने वाली हैं। हाल ही में अरबाज और कैटरीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं।
इन तस्वीरों में कैट ऑरेंज कलर की वन पीस ड्रेस में काफी हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं, अरबाज व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस और पर्पल जैकेट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। दोनों एक-साथ पैपराजी को पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में अरबाज और कैटरीना की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। बीते दिनों कैट ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान, दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही अहम किरदार में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website