
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर जेल में 39 घंटे हो चुके हैं। बीते दिन सलमान से मिलने कल जोधपुर उनकी दोस्त प्रीति जिंटा पहुंचीं थी। वहीं उनकी सबके करीबी कैटरीना कहीं नहीं दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सलमान देश की जुबान पर हैं लेकिन कटरीना कहां हैं।
काला हिरण मामने में फैसला आने से कुछ दिन पहले सलमान और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन पोस्ट किया था। वीडियो में सलमान कटरीना से कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन फ्लाइट के शोर की वजह से बात पूरी नहीं हो पाती तो सलमान वो करते हैं जो सिर्फ सलमान ही कर सकते हैं। हवा में उड़ती फ्लाइट को जमीन पर ले आते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फैसला आने से एक दिन पहले कैटरीना अर्पिता खान शर्मा और उनके बेटे आहिल के साथ सलमान के लिए दुआ मांगने सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सजा के ऐलान से पहले कैटरीना ने मन्नत मांगी हालांकि सलमान फिलहाल जेल में हैं। वहीं अब हर किसी की जुबान पर यही बात है कि कैटरीना उनसे मिलने जेल क्यों नहीं पहुंची हैं।
खबरों के मुताबिक कैटरीना अपनी दो फिल्मों शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ और आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काफी बिजी हैं। ऐसे में सलमान खान से न मिल पाने का कारण यहीं है कि कैटरीना शूटिंग में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना लगातार सलमान की बहन अर्पिता के संपर्क में हैं और जमानत को लेकर अपडेट ले रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website