Monday , April 21 2025 10:08 AM
Home / Lifestyle / इस महिला के शरीर में है 1 किडनी और 2 गर्भाशय

इस महिला के शरीर में है 1 किडनी और 2 गर्भाशय

1b
दुनियाभर में कई लोग एेसे हैं जिनकी आम लोगों से ज्यादा हाथ-पांव की उंगुलियां होती हैं। वहीं, कुछ लोग एेसे भी होते है जिनका बॉडी स्ट्रक्चर थोड़ा अलग होता है। आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसकी एक किडनी है। जी हां, एक यूट्यूब स्टार ने डॉक्टर से जांच करवाई तो उन्हें पता लगा कि उनके शरीर में एक किडनी और दो गर्भाशय हैं। डॉक्टरों के हिसाब से यह महिला एक ही समय में दो बच्चों को जन्म देने में सक्षम है।

कैसांद्रा बैंकसन नामक महिला का अपना यूट्यूब चैनल है, जिसके जरिए वह महिलाओं को मेकअप टिप्स देती है। इसके अलावा वह महिलाओं को लाइफ में आने वाली मुश्किलों का कैसे सामना करना है इस बारे में बताती है। 22 वर्षीय बैंकसन का कहना है कि वह डॉक्टर के पास रेगुलर चैकअप करवाने गई तो उन्हें पता चला कि वह सामान्य महिलाओं की तरह नहीं है। उनका कहना है कि महीने में 28 दिनों तक उन्हें माहवारी से गुजरना पड़ता है।

इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इससे बैंकसन को गर्भधारण करने में कोई भी परेशानी नहीं आएगी। उनके शारीरिक अंगों की बनावट के हिसाब से वो एक ही समय में दो बच्चों को जन्म दे सकती है। डॉक्टर का कहना है कि वह सर्जरी के जरिए इस समस्या से छुटकारा पा सकती है लेकिन बैंकसन एेसा करवाना नहीं चाहती। आपको बता दें कि इंग्लैंड की हेजल जोंस के शरीर में भी डॉक्टरों ने दो योनियां पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *