
लॉस एंजलिस। रियेलटी टीवी स्टार किम कार्दशियन का कहना है कि उनके दोनों बच्चे नार्थ और सेन्ट वेस्ट उनके लिए सब कुछ हैं और उनके लिए वह अपने दोस्तों के साथ बिताने वाले पलों का त्याग कर सकती हैं।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार, किम ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे मेरी पूरी दुनिया हैं, मैं उनके कपड़ों से लेकर जो भी गतिविधियां वे करते हैं, उनकी हर चीज का ख्याल रखती हूं। मुझे उनकी मां बने रहना पसंद है। मैं निश्चित रूप से अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय नहीं बिताती क्योंकि मैं अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहती हूं।’’
किम खुद एक स्टाइल आइकन है और अपने बच्चों को भी उसी तरह सजा संवार कर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों को सजाने संवारने और उनके लिए कपड़े डिजाइन करने में मजा आता है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website