
‘बिनाका गीतमाला’ के राजा कहे जाने वाले अमीन सयानी अब नहीं रहे। उनका 91 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में खूब नाम कमाया है। वह अपनी आत्मकथा लिखना चाहते थे लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी न हो सकी।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह की अचानक मौत से लोग अभी उबरे नहीं थे कि अब रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 91 साल थी। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट फेल होने के कारण उनका निधन हुआ है।
बेटे राजिल सयानी ने आगे बताया कि वह जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही वह अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे। 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में अमीन सयानी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के रूप में की थी। लेकिन आजादी के बाद हिंदी की तरफ रुख कर लिया था। इन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 जिंगल्स भी गाए हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘बिनाका गीतमाला’ के राजा अमीन सयानी का 91 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई रेडियो सरताज की जान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website