Wednesday , March 4 2026 8:29 AM
Home / Sports / किंग्स इलेवन पंजाब ने बदला नाम, अब IPL में इस नाम के साथ उतरेगी

किंग्स इलेवन पंजाब ने बदला नाम, अब IPL में इस नाम के साथ उतरेगी


किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदल लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में यह पंजाब किंग्स टीम कहलाएगी। किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की उन आठ टीमों में से है जिसने यूएई में पिछला सत्र खेला था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि टीम लंबे समय से नाम बदलने की सोच रही थी और लगा कि इस आईपीएल से पहले यह करना सही होगा।
यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है। मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है। टीम एक बार उपविजेता रही और एक बार तीसरे स्थान पर रही। अगला आईपीएल अप्रैल में शुरू होगा और उसके लिये नीलामी गुरूवार को होनी है ।