विटामिन, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन की तरह शरीर को पोटेशियम की भी उतनी ही जरूरत होती है। शरीर में इसकी कमी होने की वजह से लगातार सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को पोटेशयम की कितनी जरूरत होती है और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।
कितनी मात्रा है जरूरी?
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 1600 से 2000 तक पोटेशियम की जरूरत होती है लेकिन लोग इसका आधा भी अपनी डाइट में नहीं लेते।
क्यों जरूरी है पोटेशियम?
मानव शरीर में पोटेशियम तीसरा सबसे जरूरी खनिज तत्व है जो मस्तिष्क, दिल, गुर्दे, नर्व्स सिस्टम और मांसपेशियों के कार्य को सक्रिय रखता है। इसकी कमी से कमजोरी, सुस्ती, थकान, तनाव, अनिद्रा, उल्टी -दस्त, त्वचा में रूखापन, ब्लड प्रैशर बढ़ना या कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पोटेशियम ना सिर्फ दिल को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, मसल्स पेन और क्रेम्पिंग की संभावना भी कम होती है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर में पोटेशयम की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे।
केला
1 केले में 487 मिलीग्राम पोटेशयम के साथ भरपूर फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया के लिए बेहतर है।
पालक
पालक में करीब 167 ग्राम पोटेशियम के अलावा आयरन और कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों, दांत और कार्डियक मसल्स को मजबूती देती है। इससे एनिमियी और थकान भी दूर होती है।
दही
एक बाउल नॉन-फैट दही में 579 मि.ग्रा. पोटेशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही इससे आप बदलते मौसम के कारण होने वाली समस्याओं से भी बचे रहते हैं। अगर आप दही नहीं खाना चाहते तो छाछ का सेवन भी कर सकते हैं।
शकरकंद
बीटा केरोटीन और विटामिन ए के साथ शकरकंद में 448 मि.ग्रा. पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
खुबानी
स्वाद में मीठा खुबानी पोषक तत्वों का खजाना है। खुबानी में 65 ग्राम पोटेशियम और 120 कैलोरी होती है जो ना सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल करती है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देती।
सफेद बीन्स
शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सफेद बीन्स भी ले सकते हैं। एक कप सफेद बीन्स में 3636 मि.ग्रा. पोटेशियम होता है। आप इसे सूप की तरह भी डाइट में लें सकते हैं।
एवोकाडो
पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप एवोकाडो का सेवन भी कर सकते हैं। सिर्फ 1 एवोकाडो में 975 मि.ग्रा. पोटेशियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे वजन भी कंट्रोल होता है।