
भिनेत्री भूमि पेडनेकर का मानना है कि अभिनेता रणवीर सिंह का जोश और ऊर्जा कमाल की है। भूमि ने रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए एक किस्सा सुनाया, जब वह कास्टिंग डाइरेक्टर थीं। वह कहती हैं, ‘‘बैंड बाजार बारात के लिए सबसे रोचक ऑडिशन रणवीर का था। मैं उनकी ऊर्जा और जोश देखकर दंग थी।’’
भूमि ने डेटिंग और प्यार को लेकर भी अपने विचार रखते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे टिंडर पर होना चाहिए। मुझे बहुत ट्रैवल करना पड़ता है और मेरा शेड्यूल बहुत बिजी है।’’
वह सिंगल लेडीज के बारे में कहती हैं, ‘‘डेट्स पर जाइए, नई चीजें ट्राई कीजिए, बात कीजिए और आप खुद जान जाएंगी।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website