
मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आगामी फिल्म‘ब्रह्मास्त्र’के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ ने ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर रणबीर, आलिया और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीरें साझा की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, हमने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू कर दी है। अयान, रणबीर, आलिया सभी मुझे छोड़कर। मैं दांत साफ करने का प्रचार कर रहा हूं। आलिया ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें तीनों अयान के साथ बैठे हैं। उन्होंने लिखा, जब अमिताभ बच्चन के साथ तैयारी शुरू करने के साथ आपका दिन शुरू होता है। यह पहली बार है जब अमिताभ, रणबीर और आलिया एक साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं।
बता दें बिग बी कई जाने माने ब्रांड्स का चेहरा बन चुके हैं और अभी भी हैं लेकिन इस सुपरस्टार ने आज तक अपने करियर में कभी भी शराब का प्रचार नहीं किया। बिग ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने आज तक शराब का प्रचार नहीं किया।
अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह शराब या धूम्रपान से संबंधित किसी उत्पाद का प्रचार इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि वह खुद भी इनका सेवन नहीं करते हैं। अमिताभ स्किन केयर, बेबी केयर, हेयर केयर कैटेगरी और कई प्रोड्क्ट्स को प्रमोट कर चुके हैं।
यह पूछे जाने पर किसी खास ब्रांड का प्रचार वह किस आधार पर करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘अगर प्रोडक्ट को मैं पसंद करता हूं या इस्तेमाल करता हूं, तो मैं उसको प्रमोट करूंगा। लेकिन, मैं शराब, धूम्रपान या पान बहार से संबंधित उत्पादों का प्रचार नहीं करता, जिनका मैं सेवन नहीं करता हूं।’
हैरान करने वाली बात है कि अगर सरकार को पता है कि इन नशो से कैंसर जैसी गम्भीर बिमारियां होती है तो इसके बावजूद भी सरकार इन सब पर किसी प्रकार की रोक नही लगा रही।
Home / Entertainment / Bollywood / महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू की, फिल्म के सेट से तस्वीरें हुई वायरल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website