Monday , December 22 2025 5:24 AM
Home / News / भारतीय मूल की बच्ची की हत्या-बलात्कार मामले में व्यक्ति को उम्रकैद

भारतीय मूल की बच्ची की हत्या-बलात्कार मामले में व्यक्ति को उम्रकैद


लंदन: भारतीय मूल की 20 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में 33 वर्षीय ब्रिटिश-पाकिस्तानी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

मुजाहिद अरशद ने सेलिन दूखरन की हत्या कर दी थी। यह लड़की अरशद की रिश्तेदार थी। न्यायाधीश एंथनी एदिस ने आदेश दिया कि पैरोल पर विचार के लिए जरूरी है कि अरशद कम से कम 40 साल सलाखों के पीछे रहे। अरशद को भारतीय मूल की एक अन्य लड़की की हत्या का भी दोषी पाया गया है।