
दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ चार सीजन के लिए वर्तमान अनुबंध 55 करोड़ 50 लाख यूरो (करीब 49 अरब रुपये) का है। अल मुंडो समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट में कहा कि में 33 साल के मेसी (Lionel Messi) का इस फुटबॉल क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट 67 करोड़ 30 लाख डॉलर का है।
स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किए थे। इसमें निर्धारित वेतन और वैरिएबल भुगतान शामिल है जो प्रति सत्र 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है।
अखबार ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के साथ सबसे महंगा अनुबंध है। अर्जेंटीना के मेसी को इस राशि का लगभग आधा हिस्सा स्पेन में करों (टैक्स के तौर पर) में देना होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 33 वर्षीय खिलाड़ी कुल अनुबंध का 51 करोड़ यूरो पहले ही हासिल कर चुका है।
बार्सिलोना क्लब के कप्तान लियोनेल मेसी ने 92 मिलियन डॉलर (677 करोड़ से अधिक) की कमाई सैलरी से की है, जबकि 34 मिलियन डॉलर (250 करोड़ से अधिक) एंडोर्समेंट से मिले हैं। वह 2019 में भी सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर रहे थे।
मेसी के बाद दूसर नंबर पर युवेंतस के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इस फुटबॉलर ने साल 2020 में 117 मिलियन डॉलर (861 करोड़ रुपये से ज्यादा) की रकम कमाई की है। इसमें 70 मिनियन डॉलर (515.3 करोड़ रुपये) सैलरी है, जबकि 47 मिलियन डॉलर (345 करोड़ रुपये) एंडोर्समेंट है।
ब्राजील के नेमार 96 मिलियन डॉलर (706 करोड़ रुपये से ज्यादा) के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी 78 मिलियन डॉलर (574 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई सैलरी से रही, जबकि 18 मिलियन डॉलर (132 करोड़ रुपये से अधिक) एंडोर्समेंट से आए।
फीफा वर्ल्ड कप-2018 में करिश्माई प्रदर्शन करने वाले किलियन एम्बाप्पे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। फ्रांस के इस खिलाड़ी ने 42 मिलियन डॉलर (309 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई की। इसमें 28 मिलियन डॉलर (206 करोड़ रुपये से अधिक) सैलरी है, जबकि 14 मिलियन डॉलर (103 करोड़ रुपये से अधिक) एंडोर्समेंट है।
मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह 37 मिलियन डॉलर (272 करोड़ रुपये के साथ) पांचवें स्थान पर हैं। उनके अलावा टॉप-10 की लिस्ट में फ्रांस के पॉल पोग्बा छठे, बार्सिलोना के एंटोइनो ग्रीजमैन सातवें, रियल मैड्रिड वाले गारेथ बेल आठवें, बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवैन्डोस्की 9वें और मैनचेस्टर यूनाईटेड के डेविड डि गिया दसवें फुटबॉलर हैं।
समाचार पत्र ने यह भी बताया है कि मेसी बार्सिलोना के लिए कितना फायदेमंद रहे हैं। उनके रहते हुए इस क्लब ने 30 से अधिक खिताब जीते।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website