
भारत में बने फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान में विदेशों में खूब मांग हो रही है। चीन की स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भारत से निर्यात करना शुरू कर दिया है। वे पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यहां तक कि अमेरिका को भी सामान भेज रही हैं। पहले इन बाजारों में चीन और वियतनाम से ही माल आता था। लेकिन अब भारत सरकार के लगातार कहने और यहां उत्पादन क्षमता बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है।
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार ओप्पो मोबाइल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 (FY24) में पहली बार निर्यात से 272 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा कमाई है। वहीं रियलमी मोबाइल टेलीकम्युनिकेशंस (इंडिया) ने 114 करोड़ रुपये कमाए हैं। कंपनियों ने यह जानकारी 12 मई को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) को दी है। अभी तक FY25 के नतीजे नहीं आए हैं। टेलीविजन और घरेलू उपकरण बेचने वाली सबसे बड़ी चीनी कंपनियों में से एक, Hisense Group अगले साल की शुरुआत से भारत में बने सामान को पश्चिम एशिया और अफ्रीका में निर्यात करने की योजना बना रही है।
चीनी कंपनियों के लिए बड़ा बदलाव – यह चीनी कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव है। अभी तक वे सिर्फ भारत में ही सामान बेच रही थीं। लेकिन साल 2020 में चीन के साथ सीमा पर विवाद के बाद सरकार ने चीनी कंपनियों पर सख्ती बढ़ा दी है। सरकार चाहती है कि चीनी कंपनियां भारत में ही उत्पादन करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website