
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ की प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, अब वो जल्द टीवी डांस रियालिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचेंगे। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें ऋतिक माधुरी दीक्षित के साथ मंच पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में माधुरी और ऋतिक जमकर प्रेक्टिस कर रहे हैं। तस्वीरों में दो-दो सुपर डांसर एक दूसरे जबरदस्त टक्कर देते हुए दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों में माधुरी यैलो कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनकी कातिलाना अदाएं उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। वहीं, ऋतिक पिंक टीशर्ट के साथ व्हाइट पैंट और डेनिम जैकेट में काफी कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर तो लग रहा है कि आने वाला ये टीवी शो काफी धमाकेदार होने वाला है।
बता दें कि फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक आनंद कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। जोकि फिल्म में 30 होनहार बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करते नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ में नजर आने वाले ये बच्चे किसी अमीर परिवार के नहीं होते हैं। बल्कि ये 30 होनहार बच्चों गरीब होती है।
फिल्म की बात करें तो ‘सुपर 30’ बिहार में जन्मे गणितिज्ञ आनंद कुमार (Anand Kumar) के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप और विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में ऋतिक के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नंदीश सिंह, अमित साध, पंकज त्रिपाठी जैसे किरदार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए ऋतिक 2 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगे। ये फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website