Sunday , February 22 2026 1:44 AM
Home / Entertainment / इस किरदार निभाने को लेकर हिचकिचाहट थीं मार्गोट रॉबी

इस किरदार निभाने को लेकर हिचकिचाहट थीं मार्गोट रॉबी


लॉस एंजेलिस। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी ने अपने छह साल के फिल्मी करियर में पहली बार किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। ‘आई, तोन्या’ में मुख्य किरदार निभाने को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि उनके मन में मुख्य भूमिका को निभाने को लेकर हमेशा से हिचकचाहट रही थी।

स्केटिंग खिलाड़ी तोन्या हार्डिंग के जीवन और उनकी प्रतिद्वंद्वी नैन्सी केरिगन पर वर्ष 1994 में हुए हमले पर आधारित स्पोट्र्स ड्रामा ‘आई तोन्या’ में रॉबी तोन्या हार्डिंग के किरदार में हैं। रॉबी को जब यह किरदार मिला तो उन्होंने अपने घर पर फोन कर बताया, ‘‘मां, मैं मुख्य किरदार में हूं।’’