
रशियन टैनिस ब्यूटी मारिया शारापोवा ने अलेक्जेंडर गिलक्स के साथ सगाई कर ली है। अक्तूबर 2018 में मारिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अलेक्जेंडर के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली थी। मारिया ने अलेक्जेंडर की फोटो शेयर कर लिखा था- कैप्टन दी- रस्की रैंंबलर और उसकी भेड़। हालांकि दोनों के बीच साल की शुरुआत में ही डेटिंग की खबरें आ रही थीं लेकिन मारिया इससे लगातार इंकार करती आ रही थीं।
गिलक्स ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और विलियम्स के अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि गिलक्स की पहली पत्नी मिशा नूनू ने ही हैरी की मुलाकात मेगन मार्केल से करवाई थी। बता दें कि मारिया शारापोवा की ब्वॉयफ्रैंड लिस्ट भी काफी लंबी रही है। कई नामी हस्तियों से उनके संबंध रहे।
2008 में उन्होंने टीवी सैलिब्रिटी चार्ली एबरसोल के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर साशा वुजानिक के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद मैरून 5 सिंगर एडम लिवाइन की बारी आई।
बता दें कि मारिया ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद टेनिस करियर को अलविदा बोल दिया था। आप उस कोर्ट से दूर कैसे जा सकते हैं जिस पर आपने तब प्रशिक्षण लेना शुरू किया था जब आप एक छोटी बच्ची थीं। जिस खेल से आप प्यार करती हैं – वह खेल जो आपको अनकहे आंसू और अकथनीय खुशियां दिलाता है। यह एक ऐसा खेल है जहां आपको एक परिवार मिलता है प्रशंसकों के रूप में। 28 से वह मेरे साथ रहे इसके लिए धन्यवाद करती हूं। मुझे क्षमा करें। टेनिस – मैं अलविदा कह रही हूं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website