
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी शूट के कारण मिथुन बेंगलुरु गए थे। अब वह वहीं फंस गए हैं। पिता के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह मुंबई निकलने की कोशिश में हैं। इधर, बताया जा रहा है कि गुर्दा फेल होने से मिथुन के पिता की मृत्यु हुई है।
बॉलिवुड के लिए एक बुरी खबर है। ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया है। आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बसंत चक्रवर्ती काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को बसंत चक्रवर्ती ने मुंबई में आखिरी सांस ली। उधर, दिक्कत यह है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में फंसे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी शूट के कारण मिथुन बेंगलुरु गए थे। अब वह वहीं फंस गए हैं। पिता के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह मुंबई निकलने की कोशिश में हैं। इधर, बताया जा रहा है कि गुर्दा फेल होने से मिथुन के पिता की मृत्यु हुई है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इस समय मुंबई में ही हैं। उधर, मशहूर अभिनेत्री रितपर्णा सेन गुप्ता के ट्वीट के बाद से ही यह अटकलें तेज हुई हैं। इस ट्वीट में उन्होंने मिथुन के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को हिम्मत देने के लिए इश्वर से प्रार्थना भी की है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में बयान आना बाकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website